फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले में अवैध स्टैंड की भरमार, जाम से जनता बेबस, लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के अवैध स्टैंड और अतिक्रमण को लेकर सीएम काफी सख्त है। पिछले दिनों उन्होंने ट्वीट कर अधिकारियों को कार्रवाई किये जाने के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद भी जिले मेें अवैध वाहन स्टैंड की भरमार है। सड़क किनारे चल रहे अवैध वाहन स्टैंड से आए दिन जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं पर प्रशासन के बाद इसका समाधान ही नहीं है। अवैध स्टैंड के विरूद्ध कार्रवाई के बजाय पुलिस मूक दर्शक बनीं रहती है। पीडीडीयू नगर में चकिया तिराहे पर जीप व ऑटो स्टैंड सड़क किनारे धड़ल्ले से संचालित होता है। यहां से चकिया और सकलडीहा के सवारी बैठायी जाती है। इसके अलावा कुरहना और कैली, चहनिया आदि क्षेत्रों में जाने के लिए नगर के राम मंदिर मार्ग पर जीप स्टैंड का संचालत होता है। वहीं रेलवे गेट संख्या एक पर ऑटो स्टैंड का संचालन होता है। यहां पड़ाव व वाराणसी के सवारी बैठायी जाती है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन पीडीडीयू जंक्शन के गेट पर से सड़के के आधा किलोमीटर दोनो तरफ सवारी वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। पास में ही पुलिसकर्मी ड्यूटी की औपचारिकता निभाते रहते हैं।सूत्रों के अनुसार वहां तैनात एक व्यक्ति वाहनों को नंबर से भेजने के लिए दस रुपये प्रति वाहन के हिसाब से वसूली भी करता है। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के गोधना चौराहे से चंदौली, बिहार, चकिया, इलिया, बबुरी, टेगरा मोड़, बीएचयू के लिए अवैध वाहन स्टैंड संचालित होती है। जिसको लेकर रोज मारामारी होती है।पड़ाव संवाददाता के अनुसार रामनगर जाने के लिए ऑटो व बस स्टैंड का अवैध संचालन होता है। यहां वाहनों के खड़ा होने के कारण आये दिन चौराहे पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। कई बार पुलिस विभाग के आलाधिकारी स्वयं सड़क पर उतर कर कार्रवाई कर चुके है लेकिन क्षेत्र में तैनात पुलिस मूकदर्शक बनीं रहती है। टांडाकला संवाददाता के अनुसार सोनबरसा टांडा कला श्री बाबा कीनाराम मठ के गेट के सामने एवं बाजार में सवारी वाहनों के अवैध स्टैंड संचालित होने के आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। बाजार में पैदल खरीददारी करने आने वालों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सोनबरसा ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने कहा कि गंगा नदी पर पीपा पुल लगने के बाद बाजार की रोड को चौड़ा किया जाएगा। लेकिन अभी तक रोड को चौड़ा नहीं किया गया उसके बावजूद भी बाजार में अवैध स्टैंड संचालित हो रहा है। संवाद..........................
विज्ञापन

इनसेट
जिला मुख्यालय पर नहीं है कोई वाहन स्टैंड
चंदौली। मुख्यालय स्थित कहीं भी वाहनों के रुकने के लिए स्टैंड नहीं बनाएंगे। इसके चलते हर रोज आम जनजीवन पूरी तरह से प्रतिदिन प्रभावित रहता है। प्रमुख रूप से मुख्यालय स्थित सदर तहसील, ब्लॉक, पुलिस चौकी, चंदौली मझवार स्टेशन के अलावा चंदौली धरौली वाहन स्टेशन के सामने सर्विस रोड पर अस्थाई स्टैंड बनाकर वाहन संचालक वाहन स्वामी करते हैं। यही नहीं हाईवे पर भी स्टैंड बनाकर वाहनों का संचालन किया जाता है। जिसके चलते कई बार दुर्घटनाएं भी घटी है।
विज्ञापन

................................
स्थायी वाहन स्टैंड के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही स्थायी स्टैंड की व्यवस्था कर ली जाएगी। अविनाश कुमार, एसडीएम, पीडीडीयू नगर तहसील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें