फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: असलहे के बल पर वनाधिकारी के परिजनों से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्रीय वनाधिकारी मकसूद हुसैन के परिवार से असलहे के बल पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वाराणसी से इलाज कराकर लौटते समय मिर्जापुर जिले की अहरौरा घाटी के पास बदमाशों ने पहले कार के टायर पर गोली मारी। फिर असलहे के बल पर उनके पुत्र सादिक हुसैन से रुपये, बहूं और पत्नी से गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकसूद हुसैन नौगढ़ में क्षेत्रीय वनाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पुत्र और सोनभद्र में सहायक अध्यापक सादिक हुसैन छुट्टी में परिवार के साथ नौगढ़ आए हुए थे। बुधवार की शाम बेटे की तबीयत खराब होने पर अपनी पत्नी और मां के साथ वाराणसी में इलाज कराने गए थे। वहां से लौटते समय सुकृत से पहले अहरौरा घाटी के पास कार के टायर में बदमाशों ने गोली मारी। इसके बाद बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर सादिक की जेब से 16 सौ रुपए, पत्नी और मां की सोने की चेन व झुमके लूट लिया। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी शुरू तलाश की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। सादिक ने अहरौरा थाने में तहरीर दी है। सीओ अनिल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें