फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने साफ करने के नाम एक लाख रुपये के गहने लेकर ठग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा गांव में शुक्रवार को एक घर में आभूषण साफ करने के नाम पर ठगों ने लगभग एक लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अमड़ा गांव निवासी विनोद सिंह के घर शुक्रवार की शाम दो युवक नीले रंग की मोटरसाइकिल से पहुंचे। घर पर विनोद की पत्नी चंचल सिंह से युवकों ने बर्तन व गहनों को साफ कराने को कहा। युवकों पर भरोसा कर चंचल ने ढाई भर की सोने का सिकड़ी और सोने की अंगूठी युवकों को साफ करने के लिए दे दी। युवकों ने महिला से गर्म पानी मांगा। महिला घर से पानी लेकर बाहर निकली तब तक युवक आभूषण लेकर फरार हो गए। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें