फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तर्कशक्ति ने उलझाया, सामान्य ज्ञान के प्रश्न रहे आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। तर्कशक्ति और समसामयिक प्रश्नों ने उलझाया तो सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न आसान रहे। रविवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने यह दावा किया। जिले के 10 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई, जिसमें चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक कॉमन पेपर और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक विषय पर आधारित परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले में 4903 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिला समन्वयक सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 4362 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 541 अनुपस्थित थे। वहीं, दूसरी पाली में 4364 शामिल हुए और 539 अनुपस्थित थे। परीक्षा के लिए नगर प्रभारी एडीएम अभय कुमार पांडेय नामित किए गए थे। सभी केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो ऑब्जर्वर और पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें