फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से लोको पायलट की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुगलसराय-पड़ाव मार्ग पर तड़वाबीर बाबा मंदिर के समीप बुधवार को एक ऑटो ने बाइक में धक्का मार दिया । जिससे बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गये। इस दौरान दोनों लोग जब तक संभल पाते तब तक पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ट्रक समेत चालक को पकड़कर जलीलपुर पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम अलीनगर निवासी रेलवे में लोको पायलट पद पर कार्यरत रजनीश कुमार (45) अपनी पत्नी संगीता देवी (40) के साथ बाइक से बनारस जा रहे थे। जैसे ही वह ताड़वाबीर बाबा मंदिर के समीप पहुंचे कि ऑटो के धक्का लगने से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घायल दंपति को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ट्रक समेत चालक को पकड़कर पुलिस चौकी ले आई जबकि ऑटो चालक मयवाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें