फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना मान्यता के चल रहे पांच स्कूलों पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। जिला प्रशासन द्वारा बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर नकेल कसने और उनका संचालन बंद करने के निर्देश के बाद वीईओ रामटहल ने विकास खंड के पांच विद्यालयों पर शनिवार को ताला बंद कर दिया। एआरपी की टीम के साथ खंड शिक्षा अधिकारी भीषमपुर गांव जांच करने पहुंचे, जहां नर्सरी और कान्वेंट स्कूल के नाम पर तीन विद्यालय चल रहे थे। टीम ने मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे तो प्रबंधन कोई कागजात नहीं दिखा सका और वहां तैनात शिक्षकों के पास भी योग्यता पूरी नहीं थी। इस पर विद्यालयों में ताला जड़ दिया। इसी प्रकार हाजीपुर और गनेशपुर में मान्यता के चल रहे एक-एक विद्यालय पर ताला बंद किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल ने कहा कि बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन गैर कानूनी है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें