फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बनने के दो वर्ष बाद भी नहीं खुला सामुदायिक शौचालय का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के तीन गांवों में बने सामुदायिक शौचालय का हाल बेहाल है। कुशहां गांव के सामुदायिक शौचालय का ताला बनने के दो वर्ष बाद भी नहीं खुला है। जबकि इसकी सफाई के लिए हर माह समूह की महिलाओं को पैसे भी मिलते हैं। वहीं अन्य गांवों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन

ग्रामसभा बहोरा चंदेल के कुशहां गांव में बना सामुदायिक शौचालय बनने के बाद कभी खुला ही नहीं है। शौचालय के बाहर लगा हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है। उसमें सबमर्सिबल पंप भी डाला गया है पर बिजली का कनेक्शन नहीं होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं शौचालय के दरवाजे पर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। इस शौचालय की सफाई के लिए समूह के महिलाओं की ड्यूटी लगभग एक वर्ष से लगी है। उन्हें प्रतिमाह नौ हजार रुपये भी दिए जाते हैं। यह बात समझ से परे हैं कि जब शौचालय बंद है फिर सफाई के पैसे कैसे मिलते हैं।
सबल जलालपुर में बने सामुदायिक शौचालय में हैंडपंप भी नहीं लगा है। शौचालय के ऊपर रनिंग वाटर आपूर्ति के लिए पानी की टंकी भी नहीं रखी गई है। वहीं खझरा में बने सामुदायिक शौचालय की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां शौचालय का मात्र ढांचा बनाकर छत ढाल दी गई है। सामने की बाहरी दीवार की मात्र सफाई कराकर मोटे अक्षरों में दरवाजे पर महिला-पुरुष लिखकर कुछ बनाया गया है। पहले तो शौचालय का दरवाजा भी नहीं लगा था लेकिन कुछ दिन पूर्व दरवाजा लगाकर उसपर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय की स्थिति संज्ञान में है। इस मामले में जांच कराकर शीघ्र ही इनका संचालन कराया जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-विकास सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें