फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तस्करी कर ले जाई जा रही साढ़े छह लाख रुपये की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस, सर्विलांस और स्वाट की संयुक्त टीम ने रविवार की दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर जेठमलपुर मोड़ के पास से पिकअप और कार से 421 लीटर शराब बरामद किया। इस दौरान चार तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। फर्जी लाइसेंस और आरसी वाले वाहन से शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने पिकअप पर सब्जियों की नीचे शराब छिपाई थी।वहीं लग्जरी कार में भी शराब बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत साढ़े छह लाख रुपये है।
विज्ञापन

सैयदराजा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि शराब की बड़ी खेप बिहार जाने वाली है। इसके बाद सैयदराजा थाने की पुलिस, स्वाट टीम प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह और सर्विलांस प्रभारी श्यामजी यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सोमवार की दोपहर जेठमलपुर मोड़ नेशनल हाईवे के पास वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच सब्जी लदे पिकअप को रोक कर जांच की गई तो सब्जी केनीचे शराब की बोतले मिली। इसके पीछे आ रहे लग्जरी कार की भी तलाशी ली तो उसमें भी शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और वाहनो में बैठे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर जांच करने पर दोनों वाहनों पर 421 लीटर, 880 बोटल अंग्रेज़ी शराब बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत साढ़े छह लाख रुपये है। पूछताछ में पकड़े गए शराब तस्कर विजय प्रकाश सिंह निवासी धानापुर जनौली ने बताया की अलीनगर औद्योगिक क्षेत्र फेस दो में किराए का कमरा लिया गया है। चंडीगढ़ से शराब लाकर यहां स्टोर किया जाता है। यहां से धीरे धीरे सब्ज़ी लदी गाड़ियों की आड़ में शराब बिहार भेज दिया जाता है। उसने यह भी बताया की गाड़ियों का नंबर प्लेट फ़र्ज़ी है। पुलिस को शक नहीं हो इसके लिए यूपी में यूपी का नंबर प्लेट तथा बिहार में बिहार का नंबर प्लेट लगाया जाता है। पुलिस ने पकड़े गये शराब तथा दोनों वाहनों को सीज कर शराब तस्कर विजय प्रकाश सिंह, सासाराम निवासी एखलाक, शब्बीर खान तथा मोहनिया निवासी सुजीत केसरी का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें