फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 48 हजार की शराब बरामद, 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन शराब तस्कर पकड़े गए। अलग अलग समय पर 11 तस्करों से 50 हजार से अधिक की शराब बरामद हुई। सोमवार से अब तक महिला सहित 18 तस्करों से एक लाख से अधिक की शराब बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन

शराब तस्करों ने बिहार शराब पहुंचाने के लिए ट्रेन को सुरक्षित रास्ता मान लिया है। वहीं मंगलवार की सुबह सबसे पहले पीडीडीयू जंक्शन पर जमुनीपुर बाढ़ पटना निवासी मोनू कुमार के पास से 54 सौ रुपए मूल्य की शराब बरामद की। इसके कुछ देर बाद दो व्यक्ति भरत सिंह निवासी सासाराम और धर्मेंद्र कुमार निवासी पटना को दस हजार रुपए के शराब के साथ पकड़ा गया। इसके साथ ही राजू यादव निवासी खंडरीवा बक्सर को 58 सौ रुपए की शराब, राहुल यादव और गोलू यादव निवासी पटना को दस हजार रुपए की शराब, रोहित यादव को 11 हजार 800 रुपए की शराब के साथ, वैशाली निवासी नीरज कुमार को 58 सौ रुपए की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी शराब तस्करों का चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें