फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस से 1.25 लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस से जीआरपी ने सवा लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। हरियाणा राज्य में बनी शराब की बोतलों से भरे 15 बैग जनरल कोच में सीट के नीचे रखे हुए थे।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को भोर में टीम श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में जांच करने पहुंची तो सीट के नीचे लावारिश हाल में 15 बैग रखे हुए थे। बैग की जांच की गई तो उनमें अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थीं। यात्रियों से पूछताछ करने के बाद जीआरपी ने शराब को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद शराब हरियाणा में बनी है, जिसकी कीमत 1.25 लाख रुपये है। बताया कि बिहार जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में अत्यधिक भीड़ होती है। इसलिए तस्करों सीट के नीचे शराब के बैग छिपा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें