फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: सब्जियों के बीच छिपाकर बिहार जा रही थी लाखों की शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 06:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले में पुलिस ने जीटी रोड से सब्जी लदे वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की। साथ ही एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा।  शराब तस्कर नारायण यादव बिहार के कैमूर जिला के कुरई गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने नौबतपुर के समीप से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को बिहार जा रही लाखों की शराब को जब्त किया। शराब को मैजिक वाहन में सब्जी की टोकरियों में छिपाकर रखा गया था। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


सैयदराजा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब तस्करी कर बिहार ले जाया जाएगा। इस सूचना के बाद चेकिंग अभियान शुरू की गई। चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन से सब्जियों की आड़ में छुपाकर ले जा रहे अंग्रेजी शराब तथा बीयर बरामद किया गया। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नरायन यादव निवासी ग्राम कुरई थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ का चालान किया गया है। पुलिस ने शराब और मैजिक वाहन जब्त कर लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें