पीडीडीयू नगर। इलिया थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बनरसिया माइनर के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से 74 पेटी शराब बरामद की है। जिसमें 60 पेटी टेट्रा पैक, दस पेटी देशी शराब की शीशी व चार पेटी अंग्रेजी शराब की बोतल थी। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में भरत कुमार माली निवासी ग्राम जहानाबाद कुदरा, जिला कैमूर बिहार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद