फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लावारिश हाल में मिली हरियाणा की बनी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रलेवे स्टेशन पर आए जनसाधारण एक्सप्रेस के एसी कोच में लावारिश हाल में हरियाणा में बनी शराब बरामद की।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार ट्रेनों में और स्टेशन पर जांच पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। यहां ट्रेन के कोच संख्या बी 1 में जांच की गई तो एक सीट के नीचे बड़े बडे़ बैग मिले। उसे खोलकर देखा तो उसमें हरियाणा और दिल्ली में बनी 61 बोतल शराब मिली। बरामद शराब की कीमत 43 हजार रुपये आंकी गई। बरामदगी टीम में एसआई संतोष कुमार ओझा, कांस्टेबल महफूज अली, सुशील यादव, राजबहादुर, जितेन्द्र कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें