पीडीडीयू नगर। हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को बदल दिया है। इससे पारा और लुढक गया है। इससे लोग ठंड से घरों में दुबकने को मजबूर हैं। अलाव न जलने से भी सड़क पर निकलने वालों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और हल्के कोहरे का असर रहा। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे के बाद दोपहर में धूप खिली लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा दिया। शाम के वक्त हल्की बूंदा बांदी हुई। इससे मौसम में बदलाव आ गया। ठंड में इजाफा होने से लोगों को परेशानी हुई। शुक्रवार को दिन भर आसमान मे बादल छाए रहे। वहीं अलाव न जलने से सड़क पर निकलने वालों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 14 डिग्री तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को बारिश के आसार हैं।