चहनियां के खंडवारी में पंचायत भवन पर लाइब्रेरी का निरीक्षण करतीं प्रधान सावित्री गुप्ता। संवाद
- फोटो : gandarbal news
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत खंडवारी गांव के मॉडल पंचायत भवन में जल्द ही लाइब्रेरी की सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी। प्रधान सावित्री गुप्ता ने शुक्रवार को मॉडल पंचायत भवन में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी। विद्यालयों की किताबें भी यहां बच्चे बढ़ सकेंगे। कस्बा से सटे खंडवारी गांव सभा में मॉडल पंचायत भवन बनकर तैयार है। इसी के एक कमरे में लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। यहां अब यहां के बच्चों और युवाओं के लिए कोर्स की किताबों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध होंगे। प्रधान ने निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक अजय गुप्ता से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।