बरहनी ब्लाॅक के गांव के लोगों को अब किडनी से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए निजी पैथोलॉजी केंद्रों या बड़े अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) की जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। डॉ. राजेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बरहनी पीएचसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किडनी और लीवर की जांच की सुविधा शुरू होने से बुजुर्गों, मधुमेह और लिवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। अब मरीजों की जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। संवाद