फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाइट विजन कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ अरंगी गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी में वन विभाग की ओर से लगाए गए नाइट विजन कैमरे में शनिवार की देर शाम तेंदुआ टहलता दिखा। इससे गांव के लोगों में दहशत बढ़ गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। अरंगी और कुंवा गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए दिखाई देने और एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने से दहशत का माहौल है। अब तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। तेंदुए की मौजूदगी के बाद गांव व वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने लोगों से उस क्षेत्र में न जाने और रात में न निकलने की सलाह दी है। साथ ही एहतियात बरतने के लिए भी कहा है। इसके पहले 27 मई को अरंगी गांव तेंदुआ दिखा था। 28 मई को तेंदुआ ने हमला कर गांव के युवक रजत सिंह को घायल कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने एहतियातन कैमरे लगा दिए थे। अब कैमरे में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें