फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना नक्शा पास कराए लॉन बनवाया, वीडीए ने गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव रामनगर मार्ग पर कटेसर गरंव के समीप धान मिल से सटे दक्षिण दिशा में धर्मकांटा के सामने बिना नक्शा पास कराए लॉन निर्माण कराना भारी पड़ गया। चेतावनी के बाद भी निर्माण न रोकने पर वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शनिवार को जेसीबी से निर्माण ढहा दिया। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने छह अप्रैल 2019 को गार्डेन निर्माण को अनाधिकृत बताते हुए इसे रोकने को कहा था। निर्माण बंद करने की नोटिस जारी करने के बाद बाद भी काम नहीं रोका गया। वीडीए ने 24 जून 2020 तक स्वयं ही निर्माण को ध्वस्त करने का समय निर्माणकर्ता को दिया। बावजूद इसके निर्माण नहीं हटाया गया। समय बीतने के बाद शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण के प्रभारी जोन पांच श्रीसिंह गौरव और जयप्रकाश के नेतृत्व में अवर अभियंता संजय तिवारी और प्रवर्तन दल ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी से निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें