फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी परिसर व स्टैंड के लिए नहीं हुआ जमीन का अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डिस्ट्रीक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि दीवानी न्यायालय भवन और वाहन स्टैंड नहीं होने के कारण कचहरी से कई अधिवक्ताओं, वादकारियों की दो पहिया वाहन चोरी हो चुकी है। इसके लिए अधिवक्ता 25 वर्षों से अधिक समय से संघर्ष कर रहे हैं। हाईकोर्ट के दिशानिर्देश के बावजूद दीवानी परिसर और स्टैंड के लिए जमीन की तलाश कर अधिग्रहण नहीं की गई। जो अत्यंत ही चिंता का विषय है। कहा कि प्रशासन का यह कार्य न्यायिक प्रक्रिया को धूमिल करने जैसा है। पूर्व में आंदोलन के समय जिला प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था लेकिन आजतक जमीन अधिग्रहण कर न्यायालय का निर्माण नही किया गया। अधिवक्ताओं ने चेताया कि न्यायालय निर्माण के लिए अगर प्रशासन पहल नहीं करेगा तो अधिवक्ता एक बार फिर आंदोलन को बाध्य होंगे। संचालन महामंत्री शमसुद्दीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें