चकिया। पथरहवा राइट से निकली लालपुर बोदारा माइनर मुहम्मदाबाद से केरा गांव तक बदहाल है। सिंचाई के लिए परेशान किसानों ने कहा है कि सरकार सिंचाई संसाधनों के रख रखाव, मरम्मत और उन्हें बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च करती है फिर भी यह परेशानी है।
लगभग तीन किलोमीटर लंबी माइनर चंद्रप्रभा नदी से संचालित होती है। जो पथरहवा राइट लालपुर बोदारा माइनर के नाम से जानी जाती है। मुहम्मदाबाद से आगे बढ़ रही माइनर की हालत जगह-जगह बदहाल है और लगभग एक किलोमीटर तक इस पर अतिक्रमण है। माइनर से मुहम्मदाबाद, शेरपुर, लालपुर, डूही सुही, केरा, सपही गांवों के किसानों की खेती होती है। किसान बृजेश यादव, गुलाब, रामवृक्ष ने जिला प्रशासन से माइनर की मरम्मत करा कर पानी खेतों तक पहुंचाने की मांग की है। संवाद