पीडीडीयू नगर। चंदौली के लाल जैवलिंग थ्रोवर शिवपाल सिंह ने मंगलवार को पंजाब के पटियाला में आयोजित 60वीं नेशनल इंटर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। धानापुर के हिंगुतरगढ़ के निवासी वायुसेना के जवान शिवपाल ने 77.31 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 77.74 मीटर भाला फेंककर यूपी के रोहित यादव प्रथम और 77.27 मीटर भाला फेंककर श्रीलंका की सुमेधा राणासिंघे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60वीं नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 25 से 29 जून तक पंजाब के पटियाला में आयोजित थी। बता दें कि शिवपाल सिंह का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए पिछले वर्ष ही हो चुका है। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष ओलंपिक नहीं हुए। इस वर्ष चार अगस्त को शिवपाल ओलंपिक में अपना दम दिखाएंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्हें बधाई दी थी।