फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एनएच पर सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मजदूर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में एक फैक्टरी में काम करता था और सामान खरीदने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार के बरौनी, बेगूसराय निवासी मुरलीघर राय (57) पुत्र चंद्रभूषण राय औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित किसी फैक्टरी में मजदूरी करता था। शनिवार को कोई सामान खरीदने के लिए वह नेशनल हाइवे पार कर रहा था। इसी बीच वह तेजगति वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें