धीना। मेढान गांव में सोमवार की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय मजदूर मकरंद की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मकरंद ने तीसरी शादी की थी। पत्नी बिंदा देवी के साथ रहता था। दंपती के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की उसके घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।