फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: व्यापारी का पता लगाने के लिए कोतवाली का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के व्यापारी और पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी का पुत्र सुमित रस्तोगी छह दिनों से लापता है। उसका पता लगाने के लिए व्यापारियों ने मंगलवार को कोतवाली और सीओ कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने दुकानें बंद करने का ऐलान किया है। कस्बा के कपडा व्यवसायी प्रेमशंकर रस्तोगी का पुत्र सुमित रस्तोगी (32) छह दिन पूर्व तगादा पर निकला था। देर शाम तक घर नही आने पर परिजन परेशान हो गए। बृहस्पतिवार को दुसरे दिन सुबह व्यापारी का मोबाइल टिमिलपुर एक दुकान से बरामद हुआ। वहीं व्यापारी का बाइक संघती रिंग रोड के पास से लावारिश हालत में मिली। व्यापारी का पता नही चलने पर नाराज व्यापारी कोतवाली और सीओ कार्यालय पहुंचकर घटना का विरोध करते हुए लापता व्यापारी का सकुशल बरामद करने की मांग की। व्यापारियों ने चेताया कि शाम तक कोई ठोस निर्णय नही आने पर बुधवार सुबह व्यापारी अपनी दुकानें बंदकर धरना देंगे।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार राय ने व्यापारियों से समय मांगते हुए मामले का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ,विवेक जायसवाल, आंनद सेठ, राकेश जायसवाल,संतोष रस्तोगी, मुकेश नंदन, मुकुंद जायसवाल,दिनेश रस्तोगी, मुन्नु जायसवाल, दिलीप गुप्ता, बाबूजान अहमद, अलाउददीन, राजीव गुप्त, प्रमोद गुप्त सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें