फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों का आरोप : छह माह से नहीं मिला कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित बौरहवा बाबा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स एसोसिएशन (कोटेदारों) के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने छह माह से कमीशन न मिलने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। ब्लॉक अध्यक्ष राजनरायन सिंह ने कहा कि कोटेदार फरवरी माह से लंबित कमीशन के भुगतान की मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी जायज मांग नहीं सुनी जा रही है। ब्लाॅक के 99 कोटेदारों के माध्यम से कार्डधारकों को राशन मुहैया कराया जा रहा है। लेकिन छह माह से कमीशन नहीं मिल रहा है इससे कोटेदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कहा कि अन्य प्रदेशों में कोटेदारों को 200 रुपया क्विंटल की दर से कमीशन दिया जा रहा है लेकिन प्रदेश में मात्र 90 रुपया मिलता है। वह भी समय से नहीं मिल रहा। उचित दर विक्रेता गोपाल सिंह यादव ने चेताया कि सरकार शीघ्र बकाए कमीशन की राशि का भुगतान करे अन्यथा कोटेदार फेडरेशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में 15 जुलाई को जिला पूर्ति अधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद 18 जुलाई को लखनऊ स्थित खाद्य आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर दिनेश मिश्र, राम दुलार, सुनील यादव, विपिन, विश्वजीत सिंह, सतीश सिंह, संजीव पांडे, माया, वीरेंद्र, गुलाबी, संगीता, रामराज, राधेश्याम, गोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें