फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप सामने किशोर ने गंगा में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के रहने वाले अशोक मिश्रा का पुत्र विकास मिश्रा (17) ने बृहस्पतिवार को अपने माता-पिता के सामने बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। किशोर को छलांग लगाते देख परिजन अवाक रह गए वहीं पुल पर अफरातफरी मच गई। सराय गांव निवासी विकास का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह किशोर अपने पिता अशोक मिश्रा माता ममता देवी के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने वाराणसी जा रहा था। बलुआ पुल पर जैसे ही मोटरसाइकिल पहुंची तो किशोर ने अपना मोबाइल नीचे गिरा दिया। मोबाइल गिरने की सूचना पर पिता ने गाड़ी रोक दी। किशोर मोबाइल उठाने के लिये कुछ दूर गया उसके बाद पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। किशोर को गंगा में छलांग लगाते देखकर माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। किशोर की गंगा में छलांग लगाने की सूचना पर भारी संख्या में पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद पहुंची डायल 112 पुलिस ने गोताखोर की मदद से डूबे किशोर की तलाश की। किशोर को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चहनियां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर ने गंगा में छलांग क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि माता-पिता के साथ दवा के लिए जा रहे किशोर ने बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगाई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें