चहनियां के खंडवारी में फार्मर रजिस्टरी कराते किसान। संवाद
चहनिया।
ग्राम सभा खंडवारी में पंचायत भवन पर रविवार को किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कैंप लगाया गया। कृषि टेक्निकल असिस्टेंट शिवांगी पाण्डेय ने किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी सरकार से किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं, उन लोगों का फार्मर रजिस्ट्री किया जाना है। यदि फार्मर रजिस्ट्री सही नहीं करवाते हैं, तो उनका किसान सम्मान निधि का पैसा रुक सकता है। पैसा लेते वक्त किसानों को कम मुद्रा पर बीज बिसापुर गोदाम में उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि जो किसान, सम्मान निधि का लाभ नहीं ले पा रहा हैं, वे खंडवारी के पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता के माध्यम से नया आवेदन करा सकते हैं। इस दौरान पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता, दीपू चौहान, नत्थू यादव, सोनू चौहान, राकेश यादव आदि ग्रामीण थे।