चंदौली। किसान न्याय मोर्चा ने चंदौली सैदपुर मार्ग के चौडी़करण के दौरान मकानों को तोड़ने के विरोध में फगुइया गांव में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया है कि सड़क चौड़ीकरण में 1428 किसान प्रभावित हैं। यह बहुत ही हास्यास्पद बयान है। बिना वर्गीकरण किए कितने भूमिहीन घर से हैं और कितने मकान मालिक हैं और कितने किसान हैं, इस तरह का बयान दिया जा रहा है। कहा कि लोगों को बिना नोटिस दिए पूरा सड़क पर मकान तोड़ने के लिए माइक लगाकर चेतावनी दी जा रही है। कहा कि जिला प्रशासन इस पर रोक लगाए। कहा कि बारिश का मौसम है। इस बरसात में किसी के मकान ना तोड़े जाएं जब तक उनका पूरा प्रतिकार पुनर्वास व भूमि के बदले भूमि ना दे दिया जाए मकान न तोड़ा जाए। यदि यह बात ना मानी गई तो किसान न्याय मोर्चा जिला अधिकारी का घेराव करेगा। बैठक में किसान न्याय मोर्चा के उपाध्यक्ष शमीम मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, धर्मदेव कुशवाहा, मुन्नू यादव, सुशील यादव, रोहित यदुवंशी, इरावती देवी, बमबम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।