फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खड़ान ने धानापुर को छह विकेट से हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खड़ान गांव स्थित सिद्धपीठ खेल मैदान में चल रहे बाबा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खड़ान ने धानापुर को छह विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए धानापुर ने 86 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में खड़ान ने चार विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम के पवन ने 61 रन बनाए और मैन ऑफ दी मैच बने। धानापुर के खिलाड़ी मैक्सवेल मैन ऑफ दी सीरिज बने। इस अवसर पर सत्यजीत सिंह, बबलू, शमशाद खान, शशि सिंह, सिब्बू सिंह, विनय सिंह, गोलू खरवार, अजित सिंह, समशेर सिंह, बचाऊ सिंह, सुग्रीव राम, जयभान पांडेय, रामनयन यादव आदि मौजूद रहे।
राजन राय का चयन मंडल वॉलीबाल टीम में
सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के छठीं कक्षा के छात्र राजन कुमार राय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएगा। राजन लखनऊ में फरवरी माह में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के खेल शिक्षक अरुण कुमार रत्नाकर ने बताया कि नई बाजार महेसुआ निवासी अमरनाथ राय का पुत्र राजन कुमार राय छठीं कक्षा का छात्र हैं । स्कूल के प्रधानाध्यापक जमील अहमद, सहायक अध्यापक ज्योति भारद्वाज, मृत्युंजय, ग्राम प्रधान जितेन्द्र यादव, खंड विकास अधिकारी अवधेश राय ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें