फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कोरोना से बचाव के लिए रखें पूरी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना काल में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम हों। विपरीत परिस्थितियों में भी यात्रियों को सुविधाएं मिलती रहे, इसका निरीक्षण बुधवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने किया। सीनियर डीसीएम ने रिजर्वेशन काउंटर, यात्री हाल, प्रतीक्षालय, फूड स्टाल आदि को देखा। उन्होंने कर्मचारियों से स्वयं सुरक्षित रहने और स्टेशन आने वालों को भी सुरक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन दस हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में यहां यात्रियों की सुरक्षा के साथ कर्मियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में दोपहर में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) रुपेश कुमार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी वेटिंग रूम, कैटरिंग स्टॉल, फूड प्लाजा, बुकिंग, रिजर्वेशन, पार्सल, रिटायरिंग रूम, टिकट चेकिंग ऑफिस, प्लेटफार्म, पानी के नल की स्थिति सहित सभी यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर के प्रयोग के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। यात्रियों से भी कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करते रहने को कहा गया। उन्होंने जंक्शन के प्रवेश पर स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से यात्रियों के थर्मल स्कैनिंग एवं कोविड टेस्टिंग किए जाने का भी जायजा लिया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ को लगातार निगरानी करते हुए सभी यात्रियों द्वारा ठीक से मास्क पहनना सुनिश्चित करने तथा किसी यात्री के मास्क पहना हुआ न होने पर जुर्माना लगाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें