फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन के पायदान पर बैठा था कांवड़िया, प्लेटफार्म से टकराकर पैर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से जम्मूतवी जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस के जनरल कोच के पायदान पर बैठ कर यात्रा कर रहे यात्री का पैर प्लेटफार्म से टकरा कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरपीएफ ने यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अप हिमगिरी एक्सप्रेस रविवार दोपहर दो बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म-4 पर पहुंची। जनरल कोच के पायदान पर बैठे जगदंबा प्रसाद निवासी नोदना थाना कोतवाली देहात, बहराइच का पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में आरपीएफ ने व्हील चेयर की मदद से यात्री को रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जगदंबा ने बताया कि कांवड़ लेकर बैजनाथ धाम गया था। वहां से वापसी में जसीडीह से वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें