फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर में काजल और 100 मीटर की दौड़ में रुखसार ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। स्थानीय थाना के अरंगी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को अरंगी न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। प्राथमिक विद्यालयों के न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के प्राथमिक विद्यालय के बालिका वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय ककरैत की काजल ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय तेल्हरा की जुली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ प्राथमिक विद्यालय पोखरा की रुखसार ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय दरौली की साधना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय अदसड़ के राजा ने प्रथम और ककरैत के प्रदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय अरंगी के राहुल ने प्रथम और कंपोजिट विद्यालय अदसड़ के मिथुन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा के जियुत शर्मा ने प्रथम और कंपोजिट विद्यालय अदसड़ के आशु विश्वकर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक कक्षाओं के 100 मीटर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय अदसड़ की खुशी कुमारी ने प्रथम और ककरैत की नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया तो 200 मीटर में अदसड़ की खुशी ने प्रथम और ककरैत कि निधि ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान डॉ. जयकुमार सिंह, अरविंद सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, भरत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, भरत सिंह, विजय कुमार, बृजेश कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें