फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कैथापुर ने शाहकुटी को 41 रन से हराया

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्क
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रीमियर लीग में सोमवार की रात खेले गए मुकाबले में कैथापुर की टीम ने शाहकुटी को 41 रन से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए बादल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैथापुर की टीम ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। टीम की ओर से बादल ने 15 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहकुटी की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 58 रन ही बना सकी। मैच का शुभारंभ भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सबसे बेहतर माध्यम है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। आयोजक सभासद आरती यादव व समाजसेवी श्रवण यादव ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कमेंट्री संदीप यादव ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका में मुकेश यादव मुक्की और संजय यादव रहे। इस मौके पर संदीप बर्नवाल, मोनू, शिवचरण, अशोक यादव सहित खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें