पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कालीमहाल स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर नौवें दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग की। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी भाजपा द्वेष की भावना से राजनीति कर रही है जबकि यह समय गरीब ,जरूरतमंदों के मदद का है। कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों के ठहरने और राशन की व्यवस्था करने में विफल है। सरकार ने वास्तविक राहत पैकेज की बजाय सिफ़ॱर जुमला पैकेज दिया । इस दौरान दयाराम पटेल , मुजाहिद अख़्तर , विजय कुमार गुप्ता, रामजी गुप्ता मौजूद रहे। संवाद