शहीद चंदन राय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच हसनपुर तिरगांवा और जमालपुर की टीमों के बीच खेला गया। क्षेत्र के मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम वैष्णो मठ रामशाला परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में जमालपुर की टीम ने हसनपुर तिरगांवा को सात विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में हसनपुर तिरगांवा के कप्तान मनीष यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 78 रन ही बनाया। वहीं जीत के लिए 79 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमालपुर की टीम ने पीयूष के 26 रनों की बदौलत आठ ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि सुनील यादव देवता व विशिष्ट अतिथि प्रदीप राय बाबा ने विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी व 41 हजार रुपये नकद और उपविजेता टीम के कप्तान को ट्राफी व 21 हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान पीयूष यादव को मैन ऑफ द मैच व प्रिंस को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से चौकी प्रभारी दीपक पाल, नदेसर प्रधान शिवकुमार यादव, श्रवण यादव, कमलेश यादव, अनिल यादव, गुड्डु यादव, शौकत अली, मोहित राय मौजूद रहे। संचालन अनिल यादव एवं एम्पायरिंग अजय यादव व बुल्लू यादव ने की।