सकलडीहा में बाहर से आए लोगों का स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। गैर प्रांतों से पहुंचने वाले मजदूरों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तीन दिनों में स्थानीय सीएचसी पर 331 प्रवासी मजदूरों की जांच कराई गई है। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1955 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। वहीं सावधानी के लिए बाहर से पहुंचे सभी मजदूरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया है। गैर प्रांत से आ रहे मजदूरों की लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों द्वारा जांच की जा रही है। स्थानीय सीएचसी प्रशासन की ओर से बीते 10 मई को 65, 11 मई को 120 और 12 मई को 165 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। अब तक ऐसे कुल 1955 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। हालांकि सभी जांच निगेटिव होने पर स्वास्थ्य कर्मी राहत महसूस कर रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि बीते तीन दिनों में प्रवासी मजदूरों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य टीम लगातार सर्तकता बरते हुए है।