युवा संघर्ष मोर्चा ने फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुुबे की मौत की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की है। बुधवार को मोर्चा की ओर से सकलडीहा तहसील में पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया जिस प्रकार से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में अंदर खाने में जो घटनाएं घटित हो रही है उसका सच सामने आना चाहिए। आरोप लगाया कि मामला बहुत गंभीर है। हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। कहा कि अभिनेत्री ने आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या की गई है, इसका पूरा सच सीबीसीआईडी की जांच से ही हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में ईश्वरचंद्र पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, अतुल कुमार तिवारी, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह, विमलेश पाठक, मोनू पाठक, मुरलीधर पांडे आदि मौजूद रहे।