अमर ज्योति सेवा केंद्र के तत्वाधान में सोमवार को कोतवाली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल की किशोरियों को उनके अधिकार व हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह और संस्था के निदेशक ज्ञान प्रकाश ने किया। इस मौके पर महिला दरोगा की ओर से मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने कहा कि बेटी और बेटा का अंतर समाप्त होना चाहिये। क्योंकि बेटियां भी बेटो के बराबर देश विदेश से लेकर आसमान तक उड़ान भर रही हैं। बेटी का पिता होना गौरव की बात होता है। संस्था के निदेशक ज्ञान प्रकाश ने बालिकाओं के आत्म निर्भर होने से समाज भी सशक्त होगा। इस मौके पर कोतवाल संजीव मिश्र, एसआई अच्छेलाल यादव, राजेश सिंह, उमेश सिंह, महिला सिपाही अनिता, नेहा, सरस्वती, अंकिता, सुजीत कुमार, विवेकानंद तिवारी, कालिंदी, चिंतामणि, सांभा, कविता सहित अन्य उपस्थित रहे।