फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर मंडलीय क्रिकेट : धनबाद ने समस्तीपुर को 8 विकेट से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल रेल मंडल की ओर से नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित खेल मैदान पर चल रहे अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन धनबाद ने समस्तीपुर को 8 विकेट से पराजित किया। टीम अगले चक्र में पहुंच गई। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन समस्तीपुर मंडल एवं धनबाद मंडल के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर मंडल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद मंडल की टीम ने 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 116 रन बनाए। धनबाद मंडल के नीष वर्धन ने इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले से 34 रनों की उपयोगी पारी खेली तथा गेंदबाजी में 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें