फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च कर आचार संहिता का पालन करने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस कस्बा में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण चुनाव में प्रतिभाग करने और आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का सख्त हिदायत दिया। इस दौरान पूरे कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने भ्रमण कर सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने का निर्देश दिया। कोरोना की बढ़ते प्रभाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पर दोहरा भार बढ़ गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन हर पहलू पर बैठक कर लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने का सख्त हिदायत दे रही है। वहीं नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने को लेकर पुलिस गांव से लेकर कस्बा में रूट मार्च कर लोगों को चुनाव आचार सहिता का पालन करने का निर्देश देने में जुट गई है। कोतवाली पुलिस सकलडीहा, तेंदुई, ईटवा, नागेपुर, सिरोहुपुर, चतुर्भुजपुर कस्बा में भ्रमण कर लोगों से भीड़ भाड़ से बचने व नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल अवनीश राय, अच्छेलाल, राजेश सिंह, भूपेश चन्द्र कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें