फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर निवासी चंद्रशेखर यादव की शुक्रवार को हंडिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कार में सवार उनकी पत्नी, दो पुत्र और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। चंद्रशेखर अलीगढ़ में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वे अलीगढ़ से कार से अपने पैतृक निवास स्थान के लिए आ रहे थे। मोतीलाल के दो पुत्रों में बड़े चंद्रशेखर यादव सन् 2005 में पुलिस सेवा में चयनित हुए थे। वे वर्तमान में अलीगढ जनपद में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर थे। शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ साथ अपने पैतृक गांव महमदपुर जमालपुर के लिए निकले थे। दोपहर बाद प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी नीलम यादव(40), दो पुत्र आर्यन (14 ) व लड्डू (07) सहित ड्राइवर गम्भीर रूप घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। घटना की सूचना चौकी प्रभारी मारूफपुर अनिल यादव ने महमदपुर जमालपुर पहुंचकर उनके भाई शशिभूषण को दी। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें