फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अखिलेश यादव की जनसभा में धूप लगाने से दरोगा बीमार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी में लगे दरोगा की पॉलिटेक्निक मैदान में धूप लगने से हालत बिगड़ गई। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू लेकर जाते समय रास्ते में दरोगा की मौत हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा सोमवार को पालिटेक्निक काॅलेज के मैदान पर थी। यहां सुरक्षा व्यवस्था में चकरघट्टा थाने से दरोगा शिवधनी यादव आए थे। उनकी ड्यूटी वीआईपी गेट के पास लगी थी। जनसभा समाप्त होने के बाद पुलिस कर्मी लौटने लगे। उसी दौरान मेन गेट पर शिवधनी यादव को चक्कर आने लगा। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें पेड़ के नीचे बैठाया। हालत खराब होने पर तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने शिवधनी यादव को बीएचयू रेफर कर दिया। वाराणसी लेकर जाते समय रास्ते में दरोगा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें