देवखत गांव में शनिवार शाम कच्चे मकान की दीवार गिरने से 6 साल की मासूम बच्ची घायल हो गई। परिजनों ने मलबा हटाकर उसे नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार शाम हर्षिता, पिता हंसराज घर के पास में खेल रही थी। इसी बीच अचानक जर्जर कच्चा मकान की दीवर गिरने से वह दब गई।