फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपने घरों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। कहा कि सरकार के गलत नीतियों के कारण संकट की घड़ी में मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों जिम्मेदार है। मांग किया कि सरकार तत्काल मजदूरों के लिए राहत पैकज के साथ प्रवासी मजदूरों को लाकडाउन के दौरान सुरक्षित घरों तक पहुंचाएं। इस दौरान श्रवण कुशवाहा ने कहा कि लाकडाउन नरसंहार के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर आज शोक व धिक्कार दिवस के रुप में मना रहे है। बिशाखा गैस लीक और महाराष्ट्र ट्रैक पर प्रवासी मजदूरों के मौत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। इसे किसी भी सूरत में भाकपा माले कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान शशिकांत सिंह, किस्मत यादव, गुलाब, रमेश राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें