चहनिया । किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी ( किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तिकरण योजना ) अभियान के तहत मथेला गांव सभा में यूनियन बैंक द्वारा शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन बैंक के शाखा प्रमुख वाराणसी सुनील कुमार ने ग्रामीणों को विधिवत जानकारी दी । उन्होंने अभियान के तहत ग्राम स्तर पर किसानों से मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया साथ ही किसान क्रेडिट से जुड़े अन्य लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यो को बढ़ावा देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में उपशाखा प्रमुख अमित कुमार त्रिपाठी ,चहनिया शाखा प्रबंधक गौरव सिंह, रितेश शर्मा, राजेश चौरसिया, ग्राम प्रधान सुभाष राम, राजनारायण सिंह यादव, मनीष ,छोटेलाल,सुरेश ,बिरेन्द्र आदि उपस्थित रहे ।