फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मौसम बदलने से बढ़ा संक्रमण, अस्पतालों में मरीजों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कभी बारिश तो कभी तेज धूप से मौसम में उतार-चढ़ाव होने के कारण संक्रमण बढ़ गया है। सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा की बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। सोमवार को पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें 400 से ज्यादा मरीज त्वचा रोग और करीब 300 उदर रोग, बुखार-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, औषधि, जांच काउंटर और ओपीडी में मरीजों का तांता लगा रहा। सामान्य दिनों में करीब 900 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। पिछले तीन-चार दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को 1200 से ज्यादा मरीजों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें करीब चार सौ मरीज त्वचा की समस्याओं से परेशान थे। वहीं, सर्दी-जुकाम, बुखार और श्वांस के मरीजों की भी तादाद बढ़ी है। इनमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें