पुलिस ने चेन्नई में इंडियन बैंक के अधिकारियों से की पूछताछ
चंदौली। मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक की शाखा के 40 लाकरों में हुई चोरी के मामले में बैंक प्रबंधन द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के बाद स्थानीय कोतवाली से पुलिस की एक टीम बैंक के चेन्नई स्थित मुख्यालय पर जांच पड़ताल करने पहुंची है। टीम के सदस्य बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक शांतिलाल जैन व अन्य लोगों से मामले में पूछताछ कर रहे हैं।
इस क्रम में कोतवाली के एसआई अरविंद कुमार यादव ने चेन्नई में बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ से मुलाकात कर बैंक के खिलाफ दर्ज तीनों मामले की जानकारी दी। साथ ही पुलिस की टीम ने बैंक प्रबंधन से कुछ सवालों के जवाब भी मांगे। एसआई ने बताया कि बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक ने सभी सवालों का जवाब इंडियन बैंक जोनल ऑफिस द्वारा लिखित रूप से दिए जाने का आश्वासन दिया है। दरअसल इंडियन बैंक की मुख्यालय स्थित शाखा में 30-31 जनवरी 2022 की रात चोरों ने 40 लाकरों के ताले काटकर गहने व जेवरात चुरा लिए थे। संवाद
रिपोर्ट- अमिय पांडेय
संपादन- धनंजय
बाइट- 883