फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिटेशन से होगा असाध्य रोगों का निदान

विज्ञापन
योग एवं मेडिटेशन शिविर में उपस्थित छात्र। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। विहंगम योग संस्थान की ओर से शनिवार को क्षेत्र के सदलपुरा स्थित जेएन ग्लोबल एकेडमी के परिसर मेडिटेशन शिविर आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को मेडिटेशन के माध्यम से दिमाग को तीव्र रखने और असाध्य रोगों से निजात पाने के उपायों को बताया गया। वक्ता जनार्दन सिंह ने आध्यात्म और योगाभ्यास की जानकारी दी। कहा कि तनावपूर्ण जीवनशैली में मेडिटेशन आपको रिलैक्स करने में मदद करता है। जब अक्सर हमारी इंद्रियां सुस्त हो जाती हैं तो मेडिटेशन हमें जागरूकता बढ़ाने का अवसर देता है। कहा कि मेडिटेशन हमें अस्थायी रूप से तनाव से राहत दे सकता है। हेल्दी और एक्टिव लाइफ के लिए मेडिटेशन बहुत जरुरी है। कहा कि आध्यात्मिक गुरुओं और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मेडिटेशन के कई प्रकार विकसित किए हैं। मेडिटेशन व्यक्तित्व और लाइफस्टाइल के लिए अनुकूल है और इसका अभ्यास हर कोई कर सकता हैं। कहा कि विहंगम योग संस्थान के द्वारा शिविर लगाकर लोगों को मेडिटेशन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। ताकि लोग अपनी भागदौड़ की दिनचर्या में कुछ समय निकालकर अपने स्वास्थ्य को सही रखने का प्रयास कर सकें। इस दौरान अखिल कुमार सिंह, जगदीश नारायण सिंह, प्रद्युम्न अग्रहरि, रमाकांत, शिवशंकर, सरिता, राकेश मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें