सभा स्थल का निरीक्षण करते डीएम कुमार प्रशांत।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दोपहर एक बजे स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस क्रम में शुक्रवार को डीएम कुमार प्रशांत तथा एसपी दीपिका तिवारी ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों को ड्यूटी चार्ट के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीएम ने हैलीपैड के पास से पोस्टर बैनर हटाने, कालेज के पास स्थित कब्रिस्तान को बल्लियों से घेरने तथा वाहनों को नगर के बाहर ही रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी नेनगर में पटरियों पर अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल निर्धारित किये जा चुके हैं तथा पार्किंग स्थलों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।