फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वंदे भारत में लखनऊ के लिए 24 तक, रांची के लिए 22 तक सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए पटना से गोमती नगर और रांची से वाराणसी के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू हो गया है। इसमें लखनऊ के लिए 24 और रांची के लिए 22 मार्च तक सीटें फुल हो गई हैं। सोमवार को अप और डाउन दिशा में वंदे भारत पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों में उत्साह दिखा। पटना गोमती वंदे भारत सोमवार की सुबह 08.28 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के पहले ही आरपीएफ और जीआरपी सुरक्षा में मुस्तैद हाे गई। वहीं अन्य यात्रियों में उत्साह दिखा। ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों ने ट्रेन संग सेल्फी ली। वहीं वापसी में यह ट्रेन रात आठ बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। पटना गोमतीनगर वंदे भारत शुक्रवार को छोड़ कर रोजाना पटना जंक्शन से 06.05 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 06.40 बजे आरा, 07.21 बजे बक्सर, 08.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी। 09.20 बजे वाराणसी एवं 12.15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन रूकते हुए 14.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में गोमतीनगर से 15.20 बजे खुलकर 17.15 बजे अयोध्या धाम जं., 20.00 बजे वाराणसी, 20.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 21.54 बजे बक्सर, 22.35 बजे आरा रूकते हुए 23.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं रांची वंदे भारत बृहस्पतिवार को छोड़ कर रोजाना रांची से 05.10 बजे खुलेगी। 06.10 बजे मूरी, 07.10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 08.40 बजे कोडरमा, 10.00 बजे गया, 11.03 बजे सासाराम होते हुए 12.15 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से यह ट्रेन 16.05 बजे खुलेगी और 16.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 17.48 बजे सासाराम, 18.45 बजे गया, 19.50 बजे कोडरमा, 21.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22.48 बजे मूरी रूकते हुए 23.55 बजे रांची पहुंचेगी। 12 मार्च को दोनों ट्रेनों का लोकार्पण किया गया था। सोमवार को इसका संचालन शुरू हुआ। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन की सुरक्षा में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में सुरक्षा बल की टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें